Wednesday, August 11, 2010

मेरे सारे अकाउंट हैक हो गए हैं, मैं अपने ब्लाग पर भी नहीं जा सकती.

7 comments
आज ऐसा लगा कि मैं घर से बेघर हो गई हूँ. मेरे जीमेल और याहू अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और मैं समझ ही नहीं पाई. मैं जब उन्हें खोल नहीं पा रही थी और तभी कैलिफोर्निया से साधना त्रिपाठी, यू.के से दीपक मशाल, भारत से श्री मति गोस्वामी जी और अमेरिका से कई दोस्तों के धड़ाधड़ फ़ोन आये तो मुझे बात समझ आई. मेरे नाम पर पैसा माँगा जा रहा है और मैं मजबूर कुछ न कर पाने की स्थिति में हूँ. किस -किस को ईमेल भेजूँ कि मैं ठीक हूँ और अमेरिका में ही हूँ स्पेन में नहीं. मेरे पास सब के अब ईमेल भी तो नहीं रहे. कंम्प्यूटर वाले घर से बेघर महसूस कर रही हूँ. मेरे घर आकर कोई मेरा सब कुछ छीन कर ले गया..मैं अब ख़ाली हाथ हूँ और फिर से सब शुरू करना होगा. क्या विडम्बना है..? तकनिकी तरक्की के साथ -साथ यह त्रासदी..क्या इसे रोका नहीं जा सकता...